भोरे/गोपालगंज: भाजपा द्वारा आपरेशन सिन्दूर के सफलता को लिए सेना के सम्मान में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सिसई भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह और महामंत्री रविकांत पांडेय कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह ने भाग लिया ।
भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता सिसई बाजार पर जुटे। वहां से हाथ में तिरंगा लेकर लालाछापर, कावे मोड़ का भ्रमण करते सुमेरीछापर होते हुए लामीचौर बाजार पहुंचे। इस दौरान हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, वीर सैनिकों जिन्दाबाद, पाकिस्तान होश में आओ जैसे नारे लगाए जा रहे थे।
तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए अरविंद सिंह ने कहा कि देश की सेना पर गर्व है। जिन्होंने पहलगाम हमले में निर्दोष लोगों को धर्म पूछकर मांग का सिन्दूर धोने वाले पाकिस्तान संरक्षित आंतकवादियों के न सिर्फ ठिकानों को ध्वस्त किया। सैकड़ो आतंकवादियों तथा उनके ठिकानों को मिट्टी में मिलाने का काम किया है।
रविकांत पांडेय ने कहा कि मोदी की सरकार में आतंकियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। अब आतंकी भारत की ओर देखने से भी डरेंगे। भारत सरकार ने सही समय पर सही फैसला लिया और देश की बहन बेटियों की सिंदूर की लाज बचायी । इससे पूरे देश की बहन बेटियों में खुशी का माहौल है।
उन्होंने कहा कि देश की तरफ आंख दिखाने वालों को मोदी सरकार मुंह तोड़ जवाब देगी। तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता अक्षयवर सिंह, रामजी राय, शैलेंद्र दीक्षित, धनंजय पांडेय, केशव सिंह, विद्याभूषण गिरी, पुष्पेंद्र मिश्र सहित सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे मौजूद रहे।