कोविड का नया वैरिएंट फिर बना खतरा, देश में एक्टिव केस बढ़कर 7400, 24 घंटे में 269 नए मामले, 9 की मौत

New variant of Covid again poses a threat, active cases in the country rise to 7400, 269 new cases in 24 hours, 9 deaths

नई दिल्ली: देश में कोविड-19 संक्रमण का नया वैरिएंट एक बार फिर चिंता का कारण बन रहा है। शुक्रवार को एक्टिव मामलों में थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन पिछले 24 घंटों में 269 नए मामले सामने आए हैं, जिससे एक बार फिर स्थिति गंभीर होती दिख रही है। देशभर में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 7400 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 14 जून सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 9 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 4 मौतें महाराष्ट्र, जबकि 3 केरल, 1 राजस्थान और 1 तमिलनाडु से दर्ज की गई हैं।

राज्यों में कोविड से हुई मौतों का ब्यौरा:

  • केरल: 83, 67 और 61 साल के तीन पुरुषों की मौत
  • महाराष्ट्र: 79 वर्षीय शुगर के मरीज, 85 वर्षीय किडनी रोगी और 55 व 34 साल के दो अन्य संक्रमितों की मौत
  • राजस्थान: 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत
  • तमिलनाडु: 73 वर्षीय गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बुजुर्ग ने तोड़ा दम

वैरिएंट की देशभर में स्थिति:
कोविड का नया वैरिएंट अब त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर देश के लगभग सभी राज्यों में फैल चुका है।

  • केरल सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां अब तक 2,000 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं।
  • इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र भी तेजी से संक्रमित राज्यों की सूची में शामिल हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की अपील:
स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से सावधानी बरतने, मास्क पहनने, भीड़भाड़ से बचने और टीकाकरण पूरा करने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है, हालांकि गंभीर मामलों की संख्या सीमित है। फिर भी, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

देश के हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को सुरक्षा प्रोटोकॉल सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment