पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बोले बLA का हमला, 6 सैनिकों की मौत, 120 यात्री बंधक

BLA attacks in Pakistan's Balochistan, 6 soldiers killed, 120 passengers held hostage

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित बोलान जिले में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जैफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान, बीएलए के लड़ाकों ने रेलवे ट्रैक को विस्फोट से उड़ा दिया, जिससे ट्रेन रुक गई। इसके बाद, लड़ाकों ने पूरी ट्रेन को अपने कब्जे में ले लिया और 120 यात्रियों को बंधक बना लिया। इस हमले में अब तक 6 सैनिकों की मौत हो चुकी है।

BLA ने हमले की जिम्मेदारी ली
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इसे अपनी “सोच-समझकर की गई रणनीतिक कार्रवाई” बताया है। संगठन ने कहा कि यह हमला बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई का हिस्सा है और वे अपने उद्देश्यों को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं।

बंधकों की जान पर संकट
बीएलए ने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान की सेना कोई भी सैन्य कार्रवाई करती है, तो इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। संगठन ने कहा कि किसी भी सैन्य हमले के परिणामस्वरूप सभी बंधकों को मार दिया जाएगा, और इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान सरकार और सेना की होगी। बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा कि उनकी ताकतवर यूनिट्स- मजीद ब्रिगेड, एसटीओएस और फतेह स्क्वाड इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं, और वे किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेंगे।

हमला- एक रणनीतिक संदेश
बीएलए ने हमले की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा कि यह पाकिस्तान में उनकी आजादी की लड़ाई का हिस्सा है। संगठन का दावा है कि जैफर एक्सप्रेस को निशाना बनाने का उद्देश्य यह था कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना और सरकार की दमनकारी नीतियां अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। बीएलए ने कहा कि वे अपने संघर्ष को जारी रखेंगे और किसी भी दबाव के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं।

सेना की प्रतिक्रिया और बंधकों की सुरक्षा
हमले के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, और सेना स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। हालांकि, सरकार और सेना की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सैन्य हस्तक्षेप की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। बीएलए के बंधकों को लेकर की गई चेतावनी ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। पाकिस्तान सरकार और सेना के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती यात्रियों की जान बचाने की है, क्योंकि कोई भी सैन्य कार्रवाई स्थिति को और बिगाड़ सकती है। अब देखना यह होगा कि पाकिस्तान की सेना और सरकार इस संकट से कैसे निपटती हैं और बंधकों को सुरक्षित निकालने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment