पटना: चेन्नई से बिना लगेज के पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट, एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

Patna: Air India flight arrived from Chennai without luggage, passengers created ruckus at the airport

पटना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक और लापरवाही सामने आई है। चेन्नई से आई फ्लाइट IX2936 यात्रियों को तो लेकर पटना पहुंच गई, लेकिन उनका सामान (लगेज) साथ नहीं लाया गया। जैसे ही यह बात यात्रियों को पता चली, उन्होंने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।

लगेज नहीं मिला, 4 नंबर बेल्ट पर खाली हाथ लौटे यात्री
फ्लाइट के लैंड होते ही यात्रियों को अनाउंसमेंट के जरिए बताया गया कि उनका लगेज बेल्ट नंबर 4 पर मिलेगा। लेकिन जब यात्री वहां पहुंचे तो उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा, क्योंकि वहां कोई भी बैग नहीं था।

ओवरवेट का हवाला देकर दी सफाई
विवाद बढ़ता देख एयर इंडिया प्रबंधन ने सफाई देते हुए कहा कि फ्लाइट में कुल 186 यात्री सवार थे, जिससे वजन अधिक हो गया था। समर शेड्यूल में गर्म हवा के कारण टेकऑफ के वक्त अतिरिक्त वजन जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए टेक्निकल कारणों से कार्गो का हिस्सा कम कर दिया गया, जिसे टोल पेनल्टी कहा जाता है।

घर तक पहुंचाया जाएगा सामान, कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने वालों को मिला आश्वासन
एयर इंडिया ने हंगामा कर रहे यात्रियों को भरोसा दिलाया कि उनका सामान घरों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं जिन यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट इस वजह से छूट गई, उन्हें अन्य विमान से भेजने का आश्वासन दिया गया।

सीआईएसएफ और ग्राउंड स्टाफ ने संभाला मोर्चा
मौके पर मौजूद सीआईएसएफ और एयर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ ने स्थिति को संभालते हुए यात्रियों को शांत कराया। हालांकि यात्रियों में इस घटना को लेकर नाराजगी बनी रही और उन्होंने एयर इंडिया की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

इस घटना ने एक बार फिर एयर इंडिया की सेवा गुणवत्ता और यात्रियों की सुविधा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment