मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेंशन राशि बढ़ाई, अब हर माह मिलेंगे ₹1100, करोड़ों लाभार्थियों को सीधा फायदा

Chief Minister Nitish Kumar increased the pension amount, now ₹1100 will be given every month, direct benefit to crores of beneficiaries

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार, 21 जून को राज्य की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब वृद्धजन, दिव्यांग और विधवा महिलाओं को हर महीने ₹400 की बजाय ₹1100 पेंशन मिलेगी। यह निर्णय जुलाई माह से लागू होगा।

इससे राज्य के 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री की यह घोषणा बिहार विधानसभा चुनावों से ठीक पहले आई है, जिसे राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दी जानकारी

नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा,
“मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने ₹400 की जगह ₹1100 पेंशन मिलेगी। यह राशि हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा,
“वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयास करती रहेगी।”

उपमुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक दिन
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस फैसले को “ऐतिहासिक” बताते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा,

“मुख्यमंत्री ने आज विधवाओं, वृद्धों और दिव्यांगों के लिए जो निर्णय लिया है, वह सराहनीय है। यह फैसला समाज के सबसे कमजोर वर्गों को सम्मान और सहारा देगा।”

राज्य सरकार के इस फैसले को चुनावी मौसम में एक बड़ी जनकल्याणकारी पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे लाखों जरूरतमंद लोगों को राहत मिलेगी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment