चेन्नई: करूर रैली भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, CBI जांच के आदेश

Chennai: Supreme Court orders CBI probe into Karur rally stampede case

चेन्नई: तमिलनाडु के करूर में तमिल अभिनेता और राजनेता विजय की राजनीतिक रैली के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम फैसला सुनाया। शीर्ष अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। कोर्ट ने 10 अक्टूबर को ही अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की पीठ ने CBI जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अजय रस्तोगी की…

Read More

चेन्नई: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान – पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने तबाह, कोई भारतीय नुकसान नहीं

Chennai: NSA Ajit Doval's big statement on 'Operation Sindoor' - 9 terrorist hideouts destroyed in Pakistan, no Indian loss

चेन्नई स्थित आईआईटी मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को बेहद सटीकता के साथ निशाना बनाया और यह हमारे लिए गर्व की बात है। डोभाल ने कहा, “हमने सिर्फ तय 9 आतंकी ठिकानों पर ही हमला किया, उससे इतर कहीं कोई कार्रवाई नहीं की। ऑपरेशन की योजना और उसका क्रियान्वयन पूरी तरह सटीक रहा।” उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे…

Read More

पटना: चेन्नई से बिना लगेज के पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट, एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

Patna: Air India flight arrived from Chennai without luggage, passengers created ruckus at the airport

पटना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक और लापरवाही सामने आई है। चेन्नई से आई फ्लाइट IX2936 यात्रियों को तो लेकर पटना पहुंच गई, लेकिन उनका सामान (लगेज) साथ नहीं लाया गया। जैसे ही यह बात यात्रियों को पता चली, उन्होंने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। लगेज नहीं मिला, 4 नंबर बेल्ट पर खाली हाथ लौटे यात्री फ्लाइट के लैंड होते ही यात्रियों को अनाउंसमेंट के जरिए बताया गया कि उनका लगेज बेल्ट नंबर 4 पर मिलेगा। लेकिन जब यात्री वहां पहुंचे तो उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा, क्योंकि वहां…

Read More

नीतीश कुमार का चेन्नई दौरा रद्द, स्टालिन से करने वाले थे मुलाकात

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का तमिलनाडु दौरा अचानक रद्द हो गया है. आज ही सीएम नीतीश कुमार को तमिलनाडु जाना था. वहां के सीएम एमके स्टालिन (MK Stalin) से मिलते. अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और मंत्री संजय झा (Sanjay Jha) चेन्नई के लिए पटना से रवाना हुए हैं. सीएम नीतीश कुमार के प्लान में बदलाव के पीछे की वजह भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार स्वास्थ्य कारणों से दौरा रद्द किया है. तेजस्वी और संजय झा करेंगे मुलाकात…

Read More

आईपीएल में चेन्‍नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्‍थान रॉयल्स से

आई पी एल क्रिकेट में आज शाम साढे सात बजे चेन्‍नई के एम ए चिदम्‍बरम स्‍टेडियम में चेन्‍नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्‍थान रॉयल्स के साथ होगा।कल रात दिल्‍ली के अरूण जेटली स्‍टेडियम में एक रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस ने डेल्‍ही कैपिटल्‍स को छह विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। इससे पहले मुम्‍बई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। और दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 19 ओवर दो गेंदों में 173 रन पर समेट दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान डेविड वॉर्न ने 47 गेंदों में 51 रन बनाए जबकि अक्षर…

Read More

आईपीएल के पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल क्रिकेट के उद्घाटन मैच में गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 179 रनों का पीछा करते हुए, गुजरात टाइटन्स ने लक्ष्य को पांच  विकेट और चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। आज, मोहाली में दोपहर 3.30 बजे पंजाब किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा, जबकि लखनऊ में शाम 7.30 बजे लखनऊ सुपर जायंट्स दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेगी।

Read More