मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z श्रेणी की सुरक्षा, हमले के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Chief Minister Rekha Gupta gets Z category security, central government's big decision after the attack

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने अहम कदम उठाया है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र ने रेखा गुप्ता को Z श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। यह सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा संभाली जाएगी।

यह निर्णय उस हमले के बाद लिया गया है जो बुधवार को एक साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर किया गया था। इस हमले ने राजधानी में मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे, जिसके चलते केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यह फैसला लिया।

वहीं, मुख्यमंत्री पर हमला करने वाले राजेश खिमजी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा कारणों के चलते आरोपी को दिन में तीस हजारी कोर्ट ले जाने के बजाय देर रात द्वारका स्थित एक मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया। पुलिस अब रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर हमले के पीछे की मंशा और किसी संभावित साजिश का पता लगाने की कोशिश करेगी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment