लखीसराय के डीएम मिथलेश मिश्र ने मुख्यमंत्री महिला‌ रोजगार योजना का किया शुभांरभ

Lakhisarai DM Mithlesh Mishra inaugurated the Chief Minister's Women Employment Scheme
  • इस योजना के अंतर्गत हर परिवार की एक महिला को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता की जाएगी प्रदान
  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम

लखीसराय: लखीसराय के डीएम मिथलेश मिश्र ने मुख्यमंत्री महिला‌ रोजगार योजना का शुभांरभ किया।उन्होनें बताया कि इस योजना के अंतर्गत राज्य के हर परिवार की एक महिला को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके अंतर्गत आवेदन करने पर पहली किस्त के रूप में ₹10,000 की सहायता एवं व्यवसाय शुरू करने के बाद आकलन कर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया, ऑनलाइन पोर्टल तथा वाहनों के माध्यम से जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया है।

Lakhisarai DM Mithlesh Mishra inaugurated the Chief Minister's Women Employment Scheme

यह पहल महिलाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस योजना का राज्य में आर्थिक विकास, उद्यमिता और निवेश पर निर्णायक प्रभाव होगा । अब महिलाएँ आत्मनिर्भर होंगी, अपने परिवार की उन्नति की वाहक और बिहार की प्रगति में सक्रिय चालक बनेंगी।डीएम मिथिलेश मिश्र ने कहा की मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे तथा मजबूरी में लोगों को रोजगार के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।!मौके पर जिले के कई अधिकारी गण मौजूद थे!

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment