मुंबई। हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन हो गया, जिससे पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर धर्मेंद्र के निधन की आधिकारिक पुष्टि की।
पवन हंस श्मशान घाट पर उनके बड़े बेटे सनी देओल ने नम आँखों से पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे।
सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी, ईशा देओल, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, आमिर खान, अभिषेक बच्चन और अन्य सेलेब्स के श्मशान घाट पहुंचने के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी ने धर्मेंद्र को अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
एम्बुलेंस के माध्यम से धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर पवन हंस श्मशान घाट लाया गया, जहां परिवार, करीबी और फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उन्हें नम आँखों से विदाई दी।