बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2012 बैच के 22 अधिकारियों को प्रमोशन देते हुए उन्हें उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में अवकाश कुमार, आनंद कुमार, कुमार आशीष, रवि रंजन कुमार, दीपक रंजन, इमामुल हक मेंगनू, आमिर जावेद, अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, राजीव रंजन-1, राकेश कुमार सिन्हा, अजय कुमार पांडेय, नीरज कुमार सिंह, सुशांत कुमार सरोज, राजीव रंजन-2, रमन कुमार चौधरी, मनोज कुमार तिवारी, शैलेश कुमार सिन्हा, सत्यनारायण कुमार, रमा शंकर राय, सुशील कुमार और दिलनवाज अहमद शामिल हैं।

सरकार के इस फैसले से राज्य पुलिस प्रशासन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।