भूमि सुधार कार्यों की समीक्षा के लिए 6 जनवरी को राज्यस्तरीय डीसीएलआर बैठक

A state-level DCLR meeting will be held on January 6th to review land reform activities.

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े कार्यों, कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए 6 जनवरी 2026, मंगलवार को राज्यभर के भूमि सुधार उप समाहर्ताओं (DCLR) की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रधान सचिव सीके अनिल की अध्यक्षता में कर्मयोगी कार्यशाला, राजस्व पर्षद में संपन्न होगी।

बैठक दो पालियों में आयोजित की गई है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी, जिसमें अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, गया, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पटना, रोहतास और शेखपुरा जिलों के भूमि सुधार उप समाहर्ता शामिल होंगे।

दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी। इसमें अररिया, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली और पश्चिमी चंपारण जिलों के डीसीएलआर भाग लेंगे।

इस संबंध में विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि निर्धारित समय और कार्यक्रम के अनुसार अपने-अपने जिलों में पदस्थापित भूमि सुधार उप समाहर्ताओं की बैठक में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।

बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी सहित भूमि सुधार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और विभागीय प्राथमिकताओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment