वैशाली में STF–पुलिस मुठभेड़, कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार ढेर

STF-police encounter in Vaishali, notorious criminal Prince Kumar killed.

बिहार के वैशाली जिले में पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार मुठभेड़ में मारा गया। यह कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर कॉलोनी में की गई, जहां पुलिस ने उसे घेर लिया और दोनों ओर से हुई गोलीबारी में प्रिंस कुमार ढेर हो गया।

प्रिंस कुमार गरौल थाना क्षेत्र का रहने वाला था और उस पर देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड सहित हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के दर्जनों मामले दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक, वह हाल ही में पटना के पीएमसीएच से फरार हो गया था, जिसके बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई थी।

प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए पटना एसटीएफ और वैशाली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने हनुमान नगर कॉलोनी में उसे घेर लिया। खुद को फंसा देख अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में वह मारा गया।

हिस्ट्रीशीटर प्रिंस कुमार को कुख्यात सोना लुटेरा सुबोध सिंह का करीबी और दाहिना हाथ माना जाता था। उसके खिलाफ बिहार सहित अन्य राज्यों में कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज थे। लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा यह अपराधी आखिरकार एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ढेर हो गया।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment