वैशाली : बिहार के वैशाली जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में एक बंद गोदाम से करीब 70 लाख रुपये मूल्य की कफ सिरप जब्त की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित एक बंद गोदाम में प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा छिपाकर रखा गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व…
Read MoreTag: Vaishali
वैशाली में महिला का अर्धजला शव मिलने से बवाल, हत्या के आरोपों के बीच विरोध प्रदर्शन
पटना : वैशाली में लापता महिला का अर्धजला शव मिलने से सनसनी, हत्या के आरोपों के बीच थानेदार की टिप्पणी पर भड़का आक्रोश, चार दिन से लापता थी महिला, खेत से मिला शव बिहार के वैशाली जिले में एक महिला के लापता होने के चार दिन बाद उसका अर्धजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों में भारी आक्रोश देखने को मिला।…
Read Moreवैशाली में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सिलेंडर और गैस कार्ड बरामद
बिहार के वैशाली जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलसर थाना क्षेत्र के मौना गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में गैस सिलेंडर और अवैध गैस कार्ड बरामद किए हैं। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, मौना गांव में गरीब और जरूरतमंद लोगों को मिलने वाले घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। बताया जा रहा है कि सिलेंडर 2100 रुपये से लेकर…
Read Moreवैशाली में दरोगा की आत्महत्या से सनसनी: ससुराल, पत्नी और कथित प्रेमिका पर गंभीर आरोप
हाजीपुर (वैशाली): बिहार के वैशाली जिले में तैनात 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर कौशल किशोर कुमार (जढुआ ओपी प्रभारी) की आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। 6 अप्रैल को उन्होंने अपने किराए के मकान में सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। अब पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में ससुराल पक्ष और एक महिला कॉन्स्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है। 📍 ससुराल पक्ष पर ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना के आरोप मृतक के पिता सच्चिदानंद रजक के अनुसार,…
Read Moreवैशाली में पुलिस सप्ताह के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बिहार पुलिस सप्ताह के द्वितीय दिवस दिनांक 23 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय वैशाली श्री विक्रम सिहाग के निर्देशन में साइबर थाना टीम द्वारा इंडियन पब्लिक स्कूल, हाजीपुर (वैशाली) में छात्र-छात्राओं के बीच साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित क्या करें एवं क्या न करें (Do’s & Don’ts), वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के नवीनतम तरीकों, उनसे उत्पन्न चुनौतियों तथा स्वयं को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। सत्र में छात्र-छात्राओं को निम्नलिखित…
Read Moreवैशाली में STF–पुलिस मुठभेड़, कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार ढेर
बिहार के वैशाली जिले में पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार मुठभेड़ में मारा गया। यह कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर कॉलोनी में की गई, जहां पुलिस ने उसे घेर लिया और दोनों ओर से हुई गोलीबारी में प्रिंस कुमार ढेर हो गया। प्रिंस कुमार गरौल थाना क्षेत्र का रहने वाला था और उस पर देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड सहित हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के दर्जनों मामले दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक, वह हाल ही में…
Read Moreवैशाली में सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा, कई घायल, इलाके में तनाव
बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवा नगर गांव में सरस्वती मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान उस समय तनाव फैल गया, जब दो गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जबकि पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार रात नवा नगर बाजार से सरस्वती प्रतिमा लेकर जा रहे जुलूस को दूसरे गुट के कुछ लोगों ने कथित तौर पर रास्ता बदलने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी…
Read Moreवैशाली में साधु का वेश धरकर ठगी करने वाले दो शातिर ठग गिरफ्तार, तीसरा फरार
वैशाली: धार्मिक आस्था और लालच का सहारा लेकर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को वैशाली की महुआ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह साधु और तांत्रिक का भेष धारण कर लोगों को गहने और नकदी दोगुनी करने का झांसा देता था। पुलिस ने दोनों को पकड़कर उनके पास से ₹1,00,500 नकद, एक आधार कार्ड और एक ताबीज बरामद किया है। गिरोह का तीसरा सदस्य अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। महिला को बनाया था शिकार यह मामला…
Read Moreवैशाली के रसूलपुर गांव में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में बरामद हुआ अवैध सामान
वैशाली (लालगंज): जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर गांव से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में पुलिस ने शराब उत्पादन में प्रयुक्त पंचिंग मशीन, सैकड़ों शराब की बोतलें, रैपर, रासायनिक पदार्थ और दो कारें जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से फर्जी नंबर प्लेटें और एक लिखी हुई नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। पुलिस का मानना है कि इस फैक्ट्री में गैरकानूनी…
Read Moreवैशाली: हाजीपुर में सड़क हादसे में स्कूली छात्रा की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
हाजीपुर: वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित भीड़ ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की, जिससे वैशाली और पटना की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन ने छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में…
Read More