श्रीनगर में NIA की बड़ी कार्रवाई, कुपवाड़ा और कुलगाम में कई ठिकानों पर छापेमारी

Major NIA Action in Srinagar: Raids Conducted at Several Locations in Kupwara and Kulgam

श्रीनगर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को कश्मीर में आतंकवाद से जुड़े एक मामले को लेकर व्यापक कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुपवाड़ा और कुलगाम जिलों में तलाशी अभियान चलाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, NIA ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर कुलगाम जिले में सर्च ऑपरेशन चलाया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा क्षेत्र और कुलगाम में संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी ली गई। इस ऑपरेशन का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क की जांच करना है।

फिलहाल इस मामले में और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment