वैशाली। सराय स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में विशाल हिंदू सम्मेलन अत्यंत भव्य, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे परिसर में धार्मिक और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक विधि-विधान के साथ भारत माता पूजन, तुलसी पूजन, कन्या पूजन एवं हवन से किया गया। आयोजकों ने बताया कि इन पूजनों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ उद्घाटन
सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता के रूप में Hindu Jagran Manch के प्रांत अध्यक्ष विनोद यादव, क्षेत्र प्रचारक इन्द्रपाल जी, आर्य समाज के ब्रह्मानंद स्वामी, वैशाली जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू, डॉ. एम्स हॉस्पिटल के कानू चरण मलिक तथा जिला संयोजक राजेश शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जयप्रकाश ने की, जबकि संचालन रूपेश कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन हनुमान प्रसाद अग्रवाल ने प्रस्तुत किया।
आयोजन समिति ने किया पारंपरिक स्वागत
आयोजन समिति के संजय कुमार (प्रांत सचिव, आरोग्य भारती), मनोहर साह (सचिव, ठाकुरबाड़ी मंदिर समिति), विश्वजीत कुमार (मंडल अध्यक्ष भाजपा, भगवानपुर), कुणाल कुमार गुप्ता (माँ भवानी सेवा समिति), अमोद पासवान (पूर्व मुखिया), जनार्दन सिंह (विश्व हिंदू परिषद), चितरंजन भगत (भाजपा), हरिनारायण केशरी (गायत्री परिवार), नीलेश सिंह (जिला सेवा प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद) सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों से स्वागत किया।
शिव चर्चा टीम प्रमुख श्रीमती इंदु देवी, शकुंतला देवी, सरिता देवी, मीना देवी, नीलम देवी, कमला देवी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु कार्यक्रम में मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान समाज में एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।