नप की बजट को लेकर हुई बैठक, बीस में बारह वार्ड पार्षदों ने बैठक का किया बहिष्कार

A meeting was held regarding the budget of the Nagar Panchayat, twelve out of twenty ward councilors boycotted the meeting

सुगौली,पू.च:– नगर पंचायत सुगौली के कमिटी की बजट को लेकर सोमवार को पूर्वान्ह बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता मुख्य पार्षद नसरीन अली ने की। बैठक में मुख्य पार्षद नसरीन अली,इशरत बतूल,कुरैशा खातुन,आरफा खातून,अमबेया खातुन,शिव राम,अमृता कुमारी और मदीना खातून उपस्थित रहीं। जबकि नप के बीस सदस्यों में आठ ने हीं बजट की बैठक में हिस्सा लिया। और बारह सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया।

बैठक को लेकर मुख्य पार्षद नसरीन अली ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 63 करोड़ 95 लाख 72 हजार पांच सौ 81 रुपए का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं दुसरी ओर क्षुब्ध पार्षद संघ के अध्यक्ष राजकुमार सर्राफ और वार्ड आठ के पार्षद श्याम शर्मा ने पत्रकारों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। और कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए मुख्य पार्षद को तानाशाह बताया।

उन्होंने बताया कि इस कमिटी का ढाई साल बीत गया,पर अब तक किसी भी वार्ड में नगर पंचायत के द्वारा एक भी विकास का काम नहीं किया गया है। वहीं दुसरी ओर मुख्य पार्षद नसरीन अली अपने फायदे के लिए बिना जरूरत के सामानों की खरीदारी कर नगर पंचायत के विकास के पैसों को खर्च करने में जुटी है। फिलहाल नगर पंचायत के लिए एक-दो सामानों की खरीददारी की आवश्यकता है। जबकि वार्डों में नालियां छत-विक्षत है। दर्जनों जगह नालियों पर ढक्कन नहीं है। कई वार्डों में नई नालियों के बनाने की आवश्यकता है। कई वार्ड में पीसीसी सड़क बनाया जाना जरूरी है। नप क्षेत्र में थाना चौक और गोलम्बर चौक की मास्ट लाईट महीनों से नहीं जल रही है।

नप क्षेत्र में शौचालय और पेशाब खाना बनाये जाने की आवश्यकता है। स्टेशन रोड़,थाना चौक से एनएच चौक तक,वार्ड 15, 16 और 18 में सड़कों पर जल-जमाव की स्थिति है और नालियां बदहाल है। नगर पंचायत क्षेत्र के लोग मच्छरों के आतंक से परेशान हैं। एक- दो वार्ड को छोड़कर लगभग सभी वार्डों में वषों से नल-जल योजना बंद है। वहीं बाजार के मुख्य आरसीसी नाला के एग्रीमेंट की मंजूरी मुख्य पार्षद नहीं दे रही है जिससे शहर के नाले का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है और थाना के सामने कच्ची नाली से गंदा पानी बह कर थाना परिसर में स्थाई रूप से जल-जमाव के रूप में रहता है। वार्डों में विकास नहीं होने से लोग वार्ड पार्षदों से काफी नाराज़ हैं।

उन्होंने मुख्य पार्षद पर विकास कार्यों की अनदेखी करने, मनमानी करने और वार्ड पार्षदों को तरजीह नहीं देने और नगर पंचायत के विकास मद के रुपए को अपने व्यक्तिगत फायदे वाले काम में खर्च करने का आरोप लगाया है।

क्षुब्ध पार्षदों में राजकुमार सर्राफ,रवि पासवान,अकरम रजा,जितेन्द्र सिंह,श्याम शर्मा और पार्षद प्रतिनिधि रईश लाल गुप्ता,प्रकाश श्रीवास्तव,सुजीत सहनी सहित अन्य शामिल रहे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment