डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध भारतीय अप्रवासियों पर कार्रवाई, 104 भारतीयों को निर्वासित कर लाया गया

Action on illegal Indian immigrants after Donald Trump became president, 104 Indians were deported

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी कार्रवाई के तहत, बुधवार को 104 भारतीय नागरिकों को लेकर अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। C-17 मिलिट्री एयरक्राफ्ट ने एक दिन पहले टेक्सास के एक एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह विमान बुधवार दोपहर 1:55 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा।

किस राज्य से कितने लोग लौटे?
वापस भेजे गए भारतीयों में 30 लोग पंजाब से, 33-33 लोग हरियाणा और गुजरात से, 3-3 लोग महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से, और 2 लोग चंडीगढ़ से हैं। हालांकि, निर्वासित लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह दावा किया जा रहा था कि अमेरिकी सैन्य विमान C-17 205 अवैध अप्रवासियों को लेकर आ रहा था। यह अवैध भारतीय अप्रवासियों का पहला जत्था है जिसे अमेरिकी सरकार ने निर्वासित किया है।

भारतीय प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप की पहली बड़ी कार्रवाई
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह वाशिंगटन की ओर से अवैध भारतीय प्रवासियों के खिलाफ उठाया गया पहला कदम है। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 13-14 फरवरी की वाशिंगटन यात्रा से पहले की गई है। 24 जनवरी से ग्वाटेमाला, पेरू, होंडुरास और अन्य देशों से भी इसी तरह की निर्वासन उड़ानें भेजी जा रही हैं।

अवैध प्रवासियों पर कड़ी नकेल का वादा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासन पर कड़ी नकेल कसने का वादा किया था, जो उनके राष्ट्रपति चुनाव अभियान का एक प्रमुख मुद्दा रहा है। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद, ट्रंप ने जन्मजात नागरिकता को समाप्त करने और अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर सैनिकों को तैनात करने का फैसला लिया था।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment