अहमदाबाद प्लेन क्रैश: 265 शव बरामद, बिहार की मनीषा थापा की भी गई जान

Ahmedabad plane crash: 265 bodies recovered, Manisha Thapa of Bihar also died

अहमदाबाद: अहमदाबाद में हुए भयावह विमान हादसे में अब तक 265 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों में 241 यात्री और क्रू मेंबर्स शामिल हैं, जबकि 5 शव उस मेडिकल हॉस्टल से मिले हैं, जहां यह विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरा था। इस हादसे में बिहार की बेटी मनीषा थापा की भी दर्दनाक मौत हो गई।

मनीषा थापा मूल रूप से नेपाल के विराटनगर की रहने वाली थीं, लेकिन उनका जन्म पटना में हुआ था। उनके पिता राजू थापा वर्तमान में बिहार पुलिस में बेगूसराय में पदस्थापित हैं और मां लक्ष्मी थापा एक गृहिणी हैं। उनका छोटा भाई अमित थापा अभी पढ़ाई कर रहा है।

मनीषा ने अपने करियर की शुरुआत इंडिगो एयरलाइंस से की थी, लेकिन बाद में वह एयर इंडिया में एयर होस्टेस के रूप में कार्यरत हो गई थीं। उनके दो चाचा बबलू थापा और गुड्डू थापा बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस में हवलदार हैं और बटालियन नंबर 1 में तैनात हैं। उनका पूरा परिवार पटना के जगदेव पथ स्थित श्यामा अपार्टमेंट के पास रहता है।

घटना गुरुवार दोपहर की है जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी। फ्लाइट में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद ही विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे।

दुर्घटना में 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शिशु शामिल थे। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी जान चली गई। चमत्कारिक रूप से सिर्फ एक यात्री की जान बच पाई है।

मनीषा के निधन की सूचना मिलते ही उनका परिवार पटना से अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुका है। मोहल्ले वालों ने मनीषा को एक होनहार, मेहनती और विनम्र स्वभाव की लड़की बताया, जिसकी आकस्मिक मौत ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment