मुम्बई: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित और रोमांटिक जोड़ियों में से एक पवन सिंह और अक्षरा सिंह का नाम भी लिया जाता है। बड़े पर्दे पर तो इनकी जोड़ी ने जमकर धूम मचाई थी, लेकिन रियल जिंदगी में भी इनका कनेक्शन काफी मजबूत था। एक समय था जब फैंस को लगता था कि ये दोनों शादी करेंगे, लेकिन ऐसा हो ना सका। पवन सिंह की जिंदगी में ज्योति सिंह नाम की लड़की की एंट्री हुई और दोनों ने शादी कर ली, जिससे अक्षरा का दिल टूट गया और उनका रिश्ता खत्म हो गया। इस ब्रेकअप पर अक्षरा ने अब तक क्या कहा, जानिए इस रिपोर्ट में।
पवन सिंह ने धोखा देकर की दूसरी शादी
अक्षरा सिंह का दिल तोड़ते हुए पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की, और यह खबर उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ा झटका था। अक्षरा को भी इस बात का गहरा दुख हुआ। हाल ही में अक्षरा सिंह ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर पवन सिंह के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि पवन सिंह ने उन्हें सिर्फ धोखा नहीं दिया, बल्कि उन पर कई अत्याचार भी किए और उन्हें वह अपने पैरों की जूती समझते थे।
बंद कमरे में पिटाई का खुलासा
शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर जब अक्षरा से पूछा गया कि क्या पवन सिंह उन पर हाथ उठाते थे, तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया। अक्षरा ने कहा, “बहुत बार ऐसा हुआ है, और एक बार तो मैं मरते-मरते बची थी। मुझे बंद कमरे में पीटा जाता था।”
“रखैल बनकर नहीं रह सकती”
इस इंटरव्यू में अक्षरा ने और भी हैरान करने वाली बातें की। उन्होंने कहा, “वह चाहते थे कि मैं उनकी रखैल बन कर रहूं और बीवी भी रहे, लेकिन मुझे ये बिल्कुल भी मंजूर नहीं था। मैं अकेले अपना गुजारा कर सकती हूं और जिंदगी जी सकती हूं, लेकिन मैं ऐसी जिंदगी नहीं जी सकती थी।” खबरों के अनुसार, पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते के दौरान पवन सिंह शादीशुदा थे और इसके बावजूद उनका रिलेशनशिप अक्षरा के साथ था।
अक्षरा के इस खुलासे ने उनके फैंस को शॉक में डाल दिया है, और अब लोग इस चर्चित जोड़ी की पुरानी यादों और रिश्ते के बारे में सोचने पर मजबूर हो गए हैं।