नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025) के लिए आज राजधानी में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। इस चुनाव में 1.56 करोड़ से ज्यादा मतदाता 70 सीटों पर 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक निर्धारित था, और शाम 5 बजे तक 57.7% मतदान हो चुका था।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, 35,626 पुलिसकर्मी और 19,000 होमगार्ड तैनात किए गए थे। 3,000 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही थी, ताकि चुनाव प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही कतार प्रबंधन के लिए QMS ऐप भी शुरू किया गया था।
‘घर से मतदान’ योजना के तहत वोटिंग
‘घर से मतदान’ योजना के तहत 6,980 मतदाता पहले ही वोट डाल चुके थे।
चुनाव प्रचार पर नजर
चुनाव प्रचार में आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुफ्त सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बनाया, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को उठाया, जबकि कांग्रेस ने बेरोजगारी भत्ते का वादा किया।
8 फरवरी को नतीजे आएंगे
अब सभी की नजरें 8 फरवरी को आएंगे परिणामों पर होंगी, जो यह तय करेंगे कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सत्ता बरकरार रहेगी या बदलाव होगा।