बिहार की सभी 53 जेलों में लगेंगे 9,073 नए सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था होगी अत्याधुनिक

All 53 jails in Bihar will be equipped with 9,073 new CCTV cameras, making the security system state-of-the-art.

बिहार: उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य की सभी 53 जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को अत्याधुनिक बनाने के लिए 9,073 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

सम्राट चौधरी ने बताया कि 8 जेलों में पूर्व स्थापित कैमरा सिस्टम के इंटीग्रेशन के लिए 155 करोड़ 38 लाख 36 हजार 153 रुपये की स्वीकृति दी गई है। उनके अनुसार, इस परियोजना के पूरा होने से बिहार की जेल सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हो जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय को बेल्ट्रॉन द्वारा उपलब्ध कराए गए संशोधित विस्तृत प्राक्कलन के आधार पर मंजूरी प्रदान की गई है।

इस परियोजना में सीसीटीवी कैमरों, सॉफ्टवेयर, फील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर, फाइबर नेटवर्क, स्थानीय मॉनिटरिंग सिस्टम, पाँच वर्षों के लिए संचालन एवं रखरखाव से जुड़ी मैनपावर लागत, परामर्श शुल्क, आकस्मिक व्यय और बेल्ट्रॉन मार्जिन को शामिल किया गया है।

परियोजना की कुल लागत 155 करोड़ 38 लाख 36 हजार 153 रुपये है, जिसे वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट प्रावधान के तहत मंजूरी दी गई है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस स्वीकृति के बाद बिहार की जेलों में निगरानी प्रणाली अत्यधिक सुदृढ़ होगी, सुरक्षा में पारदर्शिता बढ़ेगी और कारागार प्रबंधन में तकनीक आधारित सुधार सुनिश्चित होंगे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment