सुरक्षा आश्वासन के बाद खत्म हुई पीएमसीएच जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 48 घंटे बाद लौटे काम पर

The strike by PMCH junior doctors ended after security assurances were given; they returned to work after 48 hours.

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में जूनियर डॉक्टरों की 48 घंटे से जारी हड़ताल अब समाप्त हो गई है। पटना जिला प्रशासन द्वारा सख्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के आश्वासन के बाद सभी जूनियर डॉक्टर वापस ड्यूटी पर लौट आए हैं।

पीएमसीएच के प्राचार्य कौशल किशोर ने जानकारी दी कि सभी जूनियर डॉक्टर शाम 5 बजे से कार्य पर लौट चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के साथ हुई बातचीत में अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ाने का भरोसा मिलने के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया।

प्राचार्य ने बताया कि पटना जिला प्रशासन के आदेश के बाद पीएमसीएच की इमरजेंसी के मुख्य द्वार पर बिहार पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई है। जवानों की प्रतिनियुक्ति के बाद जूनियर डॉक्टर खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार देर शाम एक मरीज की मौत के बाद परिजनों और डॉक्टरों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने OPD सेवाएं बंद कर दी थीं और अस्पताल में केवल इमरजेंसी सेवाएं ही संचालित की जा रही थीं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment