“घर का सारा बल्ब बुझा दिया है, वे लोग मुझे मारने आ रहे हैं”, जेठ ने की भावज की गोली मार के हत्या

नवगछिया : बिहार के नवगछिया से खबर जहां एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला के पति के बड़े भाई यानी देवर पर गोली मारने का आरोप है। घटना रंगरा प्रखंड के कोसकीपुर सहोधा में हुई। मृतका का नाम रूबी देवी है जो मिथुन महतो की पत्नी थी। मंगलवार की रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव का पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। मृतका की मां ने रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपने देवर, भाभी और भतीजे को नामजद किया है। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हैं।

माता-पिता से मिली जानकारी के अनुसार कटिहार जिले के बरारी थाने के काढ़ागोला कपास बांध निवासी प्रमिला देवी ने प्राथमिकी में बताया कि आठ साल पहले उनकी बेटी रूबी (30 वर्ष) की शादी मिथुन महतो से हुई थी।

मिथुन कोलकाता में रहकर काम करता है। आठ दिन पहले भतीजा व देवर मांगन महतो व मदन महतो को गांजा के साथ पकड़ा गया था। इन लोगों ने रूबी पर गांजा पकड़वाने का आरोप लगाया था।

मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी को आभास हो गया था कि वे लोग उसे मार देंगे। हत्या से दस मिनट पहले उसने फोन कर कहा था कि घर के सभी बल्ब बंद हो गए हैं और वे लोग मुझे मारने आ रहे हैं। प्रमिला देवी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बेटी के देवर, देवरानी व सास उसे पैसे के लिए बार-बार परेशान कर रहे थे। उसे अकेला देखकर साजिश के तहत गोली मारकर हत्या कर दी। महिला ने देवर मनोज महतो, धन्नू महतो, मदन महतो, देवरानी व भतीजा मांगन महतो पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

वहीं मृतका के भाई अमित कुमार ने भी कहा कि आरोपी गांजा की तस्करी करते थे। जब मेरी बहन ने इसका विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी गई। जांच के लिए एसडीपीओ ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। आरोपी फरार हैं।

रंगरा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना पारिवारिक विवाद के कारण हुई है। विवाद को लेकर पहले पंचायत भी हुई थी। हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment