हरियाणा चुनाव में धांधली का आरोप: राहुल गांधी बोले – ‘25 लाख वोट चोरी हुए, कांग्रेस की जीत को हार में बदला गया’

Allegations of rigging in Haryana elections: Rahul Gandhi says, '2.5 million votes were stolen, Congress' victory was turned into defeat'

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी और धांधली के गंभीर आरोप दोहराए। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस की भारी बहुमत से जीत को साजिश के तहत हार में बदला गया।

राहुल गांधी ने कहा कि एग्जिट पोल्स और पोस्टल बैलेट्स के रुझानों में कांग्रेस को बढ़त दिखाई दे रही थी। सर्वे एजेंसियों के अनुसार, कांग्रेस को लगभग 73 सीटों पर जीत मिलती दिख रही थी, जबकि भाजपा को केवल 17 सीटें मिल रही थीं। लेकिन नतीजे इसके उलट आए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के चुनाव इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पोस्टल बैलेट के नतीजे और अंतिम परिणाम में इतना बड़ा अंतर देखने को मिला।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यह सब ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’ के तहत पहले से तय साजिश थी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सिर्फ 22,779 वोटों से (8 सबसे कम अंतर वाली सीटों का योग) चुनाव हार गई। भाजपा को 55,48,800 वोट, जबकि कांग्रेस को 54,30,602 वोट मिले। परिणामस्वरूप भाजपा को 48 सीटें और कांग्रेस को 37 सीटें मिलीं।

राहुल गांधी ने एक ब्राजीली मॉडल की तस्वीर दिखाते हुए दावा किया कि राय विधानसभा के 10 बूथों में उस मॉडल के नाम से 22 फर्जी वोट डाले गए। उन्होंने कहा कि यह उदाहरण हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी का प्रमाण है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि राज्य में 5,21,619 डुप्लीकेट वोटर, 93,174 अमान्य पते, और 19,26,351 थोक वोटर के जरिए धांधली की गई। साथ ही फॉर्म 6 और फॉर्म 7 का भी दुरुपयोग हुआ।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “हरियाणा के 2 करोड़ वोटर्स में से 25 लाख वोट चोरी हुए — यानी हर 8 में से एक वोटर का वोट चुराया गया।”

राहुल गांधी ने युवा मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जेनरेशन ज़ेड को इस साजिश को समझना चाहिए, क्योंकि यह उनके भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने कहा,
“यह आपका भविष्य है जो छीना जा रहा है, आपके सपने चुराए जा रहे हैं — और यह सब आपके सामने हो रहा है।”

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment