बिहार में विभागों का बंटवारा, CM सम्राट चौधरी ने अपने पास रखे 29 मंत्रालय

Allocation of Departments in Bihar: CM Samrat Chaudhary Retains 29 Ministries

नई सरकार के गठन के बाद पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन और गृह समेत कुल 29 विभाग अपने पास रखे हैं।

मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भू-तत्व, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, पथ निर्माण, कृषि, लघु जल संसाधन, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन, आपदा प्रबंधन, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, सूचना प्रावैधिकी, खेल, सहकारिता, पर्यावरण-वन एवं जलवायु परिवर्तन, गन्ना उद्योग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण और पंचायती राज जैसे अहम विभाग शामिल हैं। इसके अलावा जो विभाग किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं, वे भी फिलहाल मुख्यमंत्री के पास ही रहेंगे।

वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को 10 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, तकनीकी शिक्षा, ग्रामीण विकास, परिवहन और उच्च शिक्षा विभाग शामिल हैं।
इसके अलावा उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को 8 विभाग सौंपे गए हैं। उनके पास ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, वित्त, वाणिज्य कर, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण और ग्रामीण कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार के बाद इन विभागों का पुनः बंटवारा एनडीए के अन्य मंत्रियों के बीच किया जाएगा।

Allocation of Departments in Bihar: CM Samrat Chaudhary Retains 29 Ministries

Allocation of Departments in Bihar: CM Samrat Chaudhary Retains 29 Ministries

Allocation of Departments in Bihar: CM Samrat Chaudhary Retains 29 Ministries

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment