अमृतसर: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के शूटर रूपा के भाई जुगराज सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी

Amritsar: Jugraj Singh, brother of Roopa, shooter of Sidhu Moosewala murder case, shot dead in broad daylight, Bambiha gang took responsibility

अमृतसर: अमृतसर देहात के मेहता थाना क्षेत्र के गांव चंदनके में उस वक्त दहशत का माहौल बन गया जब मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया। मृतक की पहचान जुगराज सिंह उर्फ तोता के रूप में हुई है, जो पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटर जगरूप सिंह उर्फ रूपा का भाई था।

हमले की वीडियो वायरल:

यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर आते हैं और जुगराज सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर देते हैं

पुलिस ने शुरू की जांच:

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है

बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी:

इस सनसनीखेज हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए ली है। पोस्ट में हत्या का कारण जग्गू भगवानपुरिया गैंग का समर्थन करना बताया गया है। इसके साथ ही पोस्ट में चेतावनी भी दी गई है:
“जो भौंक रहे हैं, वे भी तैयार रहें, हमारा ध्यान सभी पर है।”

हालांकि, इस पोस्ट की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकी है, लेकिन पुलिस इस एंगल को भी जांच में शामिल कर रही है।

गैंगवार की आशंका:

पुलिस का मानना है कि यह वारदात आपसी गैंगवार और पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद से ही पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क के बीच टकराव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

फिलहाल इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment