ईमानदारी की मिसाल: ऑटो चालक ने महिला का खोया बैग किया थाने में सौंपा

An example of honesty: Auto driver handed over the woman's lost bag to the police station

बरौली गोपालगंज: एक ऑटो चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक महिला का खोया हुआ बैग पुलिस को सौंपा। बैग में 55 हजार रुपये, मंगलसूत्र, घड़ी, पासबुक और अन्य कागजात थे। यह बैग ऑटो चालक अरविंद प्रधान को मिला था, जिसे उन्होंने कुचायकोट थाने में सौंप दिया।

पुलिस ने महिला को बैग वापस किया और ऑटो चालक की ईमानदारी को सराहा। थानाध्यक्ष ने अरविंद प्रधान को सम्मानित करते हुए उनकी सराहना की और उनकी ईमानदारी को प्रेरणादायक बताया।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment