गोपालगंज: पुलिस ने 90.900 किलोग्राम गांजा के साथ एक डीसीएम ट्रक को जब्त किया है। यह ट्रक उड़ीसा से उत्तर प्रदेश की ओर गांजा की तस्करी कर रहा था, जिसे डीसीएम ट्रक के तहखाने में छिपाकर लाया जा रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बलथरी चेक पोस्ट पर कार्रवाई की और एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा तस्कर फरार हो गया।
कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल किए गए डीसीएम ट्रक को जब्त कर लिया गया। एसपी अवधेश दीक्षित ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी है, जबकि फरार तस्कर की तलाश की जा रही है।