रवि किशन के लिए रो पड़े अरमान खेरा, जानिए कौन हैं ये कंटेस्टेंट

Armaan Khera breaks down in tears for Ravi Kishan; find out who this contestant is

नई दिल्ली : रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में रवि किशन की विदाई का एपिसोड काफी भावुक रहा। शो से उनके बाहर होने के बाद सिर्फ उनकी बेटी रीवा किशन ही नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट अरमान खेरा भी अपने आंसू नहीं रोक सके। इस दौरान अरमान ने रवि किशन को गोल्ड ईयररिंग्स गिफ्ट किए, जबकि रवि ने उन्हें गले लगाकर आगे बढ़ने और निडर होकर खेलने की सलाह दी।

रवि किशन ने शो से विदा लेते हुए कहा कि अब उन्हें अपने राजनीतिक दायित्वों के लिए गोरखपुर लौटना होगा। उनकी इस घोषणा के बाद घर का माहौल भावुक हो गया। रवि ने अरमान खेरा को गले लगाते हुए कहा कि वह किसी भी चुनौती से डरें नहीं और पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलें।

कौन हैं अरमान खेरा?

अरमान खेरा मॉडल, अभिनेता और म्यूजिक आर्टिस्ट हैं। उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है और कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है। इसके अलावा वह फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ‘कल्कि 2898 AD’, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है। साथ ही वह म्यूजिक इंडस्ट्री से भी जुड़े हुए हैं और कई गाने रिलीज कर चुके हैं।

शो में बढ़ी लोकप्रियता

‘द अलायंस’ में अरमान खेरा अपने शांत स्वभाव, गेम प्लान और रिश्तों को निभाने के अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। रवि किशन के साथ उनकी बॉन्डिंग ने भी लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर दोनों के इमोशनल फेयरवेल की क्लिप्स तेजी से वायरल हो रही हैं।

क्यों छोड़ा शो?

रवि किशन ने बताया कि वह सांसद होने के नाते अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने बीच में ही शो छोड़ने का फैसला लिया और गोरखपुर लौट गए। उनके जाने के बाद शो में नया समीकरण देखने को मिल रहा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment