नई दिल्ली: देशभर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) की उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लेने के लिए लोग दूर-दूर से यहां इलाज कराने आते हैं। AIIMS गंभीर रोगों का इलाज कम खर्च में प्रदान करता है, जिससे यह कई लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित होता है। हालांकि, अभी भी कई लोग यहां इलाज के लिए अपॉइंटमेंट लेने की प्रक्रिया से अनजान होते हैं, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में लंबी कतारों और परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको AIIMS में इलाज के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे, जिससे आप आसानी से अपना इलाज करवा सकते हैं।
AIIMS में इलाज की प्रक्रिया:
AIIMS में इलाज के लिए मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा होती है और सुबह होते ही भीड़ बढ़ने लगती है। ऐसे में ऑफलाइन अपॉइंटमेंट मिलना और फिर नंबर आने में काफी वक्त लग सकता है। इसके अलावा, बहुत से लोग इस प्रक्रिया को समझने में कठिनाई महसूस करते हैं। लेकिन अब आप घर बैठे ही आसानी से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं और निर्धारित समय पर अस्पताल आकर इलाज करा सकते हैं।
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की प्रक्रिया:
- सबसे पहले, ORS पोर्टल की वेबसाइट https://ors.gov.in या फिर AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाने के बाद “बुक अपॉइंटमेंट” सेक्शन में जाएं और “AIIMS” कैटेगरी को चुनें, फिर Appointment को सेलेक्ट करें।
- Appointment के विकल्प में जाकर “New Appointment” चुनें।
- अब आप अपनी पसंद के डिपार्टमेंट को सिलेक्ट करें और अपनी उपयुक्त तारीख चुनें।
- तारीख चुनने के बाद ORS पोर्टल पर लॉगिन करें। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको एक कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा।
- जिस तारीख पर आपने अपॉइंटमेंट लिया है, उस दिन निर्धारित समय पर अस्पताल जाएं और डॉक्टर को दिखाएं।
नोट: यह जानकारी सामान्य मार्गदर्शन के रूप में दी जा रही है। इससे संबंधित किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
इस तरह, आप आसानी से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर AIIMS में इलाज का लाभ उठा सकते हैं और समय की बचत कर सकते हैं।