बांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार पर मंथन तेज, अजय आलोक समेत तीन नामों पर चर्चा; जल्द हो सकता है ऐलान

Bankipur by-election Discussion on BJP candidate intensifies, three names including Ajay Alok are being discussed

पटना : पटना की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया। पार्टी अब तक उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं कर पाई है, लेकिन तीन नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

अजय आलोक, रणवीर नंदन और नील रतन घोष रेस में आगे

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की ओर से पूर्व प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक, बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन और वरिष्ठ नेता नील रतन घोष प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पार्टी स्थानीय समीकरण, संगठन में स्वीकार्यता और जीत की संभावनाओं को ध्यान में रखकर अंतिम फैसला करेगी।

नितिन नवीन की राय को माना जा रहा अहम

बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई है। ऐसे में पार्टी के भीतर यह चर्चा है कि उम्मीदवार चयन में उनकी राय महत्वपूर्ण होगी। हालांकि अंतिम निर्णय भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा। सूत्रों के अनुसार, पार्टी इसी सप्ताह उम्मीदवार के नाम का औपचारिक ऐलान कर सकती है।

प्रशांत किशोर की एंट्री से मुकाबला हुआ दिलचस्प

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, जिससे चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा इस प्रतिष्ठित सीट पर ऐसा उम्मीदवार उतारना चाहती है जो संगठन और स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ रखता हो।

नामांकन शुरू, जल्द साफ होगी तस्वीर

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भाजपा और महागठबंधन दोनों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद चुनावी मुकाबला पूरी तरह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment