बिक्रमगंज कोर्ट में पेश हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह, आचार संहिता उल्लंघन मामले में मिली जमानत

Bhojpuri star Pawan Singh appears in Bikramganj court, granted bail in code of conduct violation case

बिक्रमगंज: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह शुक्रवार को बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने अदालत में उपस्थित होकर लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े एक मामले में अपना पक्ष रखा। इस मामले में उन्हें जमानत भी मिल गई है।

पिछले लोकसभा चुनाव में पवन सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के लिए विभिन्न थानों में कुल पांच केस दर्ज किए गए थे। आरोप है कि उनके चुनाव प्रचार के काफिले में निर्धारित नियमों से अधिक गाड़ियां शामिल थीं, जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई हुई। हालांकि, इससे पहले भी उन्हें कुछ मामलों में जमानत मिल चुकी है।

आज बिक्रमगंज कोर्ट में पेशी के दौरान पवन सिंह को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें कि पवन सिंह ने काराकाट सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में आज कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment