भोरे/गोपालगंज:भोरे थाना क्षेत्र के कोरेया गांव में अज्ञात चोरों ने भैंस की चोरी कर ली है. मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी अंकित कुमार गोंड रात में सोए हुए थे. सुबह नींद खुली तो उनकी भैंस गायब थी. काफी खोजबीन करने के बाद भी उनकी भैंस का पता नहीं चल पाया. था हार कर उन्होंने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
कोचिंग सेंटर से बाइक की चोरी, प्राथमिकी दर्ज
भोरे/गोपालगंज: भोरे बाजार में संचालित एक निजी कोचिंग सेंटर से पढ़ने आए छात्र की बाइक चोरी कर ली गई है. मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बताया जाता है कि श्रीपुर थाना क्षेत्र के बैरागी टोला हाथीखाल गांव निवासी अजीत कुमार भोरे के निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए आए थे. बाइक बाहर खड़ी कर अंदर पढ़ाई कर रहे थे. पढ़ कर बाहर निकलने के बाद उनकी बाइक वहां से गायब थी. मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर बाइक का पता लगाने में जुटी हुई है.
अलग अलग मामलों में दो गिरफ्तार
भोरे/गोपालगंज: दो अलग-अलग घटनाओं में, पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में, कल्याणपुर के राहुल यादव को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दूसरे मामले में, खरगवां के चंदन यादव को शराब से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।