भोरे/गोपालगंज: बुधवार को एक मैरेज हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय विधायक सह राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने अपने साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया. इस अवसर पर एनडीए के सभी घटक दलों के नेता मौजूद रहे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. मनकेश्वर दत्त राय ने की. मौके पर भाजपा के अरविंद कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेश राय, प्रशांत कुमार उर्फ राजू सिंह, जदयू के नितेंद्र सिंह, वृंदा सिंह, अजय सिंह, अवध बिहारी सिंह, कुंज बिहारी मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे.
बिजली क्षेत्र में बड़ा निवेश
- कटेया के बैरियां में ₹138 करोड़ की लागत से 2×50 एमवीए 132/33 केवी का पावर ग्रिड स्थापित किया गया.
- इससे क्षेत्र के लाखों उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति होगी.
डेयरी प्लांट से स्थानीय रोजगार और आय में वृद्धि
- भोरे में 1 लाख लीटर क्षमता वाले सुधा डेयरी प्लांट की स्थापना ₹53.64 करोड़ की लागत से की गई.
- इससे युवाओं को रोजगार, पशुपालकों को दूध का सही मूल्य और क्षेत्र में आर्थिक गति मिलेगी.
स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
- भोरे में 40-बेड वाला सीएचसी, 4 एचडब्लूसी और अन्य केंद्रों का उद्घाटन.
- कटेया में 3 सीएचसी, 2 एपीएचसी और 3 एचडब्लूसी का उद्घाटन.
- विजयीपुर में 20-बेड प्री-फैब अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण.
- मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता कोष से 238 मरीजों को ₹2.79 करोड़ की सहायता.
- भोरे BPS कॉलेज में विज्ञान की पढ़ाई शुरू, 7 विषयों में उच्च शिक्षा की सुविधा.
स्कूली शिक्षा में योजनाएं:
- साइकिल योजना से 24,376 छात्रों को ₹72.13 करोड़ का लाभ.
- पोषाक योजना: 1.89 लाख छात्रों को ₹11.39 करोड़ और 1.06 लाख बालिकाओं को ₹15.94 करोड़ का लाभ.
- छात्रवृत्ति योजना से 2,17,783 छात्रों को लाभ.
- किशोरी स्वास्थ्य योजना के तहत 39,175 छात्राओं को ₹1.17 करोड़ का वितरण.
सड़क और पुल निर्माण:
- 6 बड़े पुलों का निर्माण (₹40+ करोड़ लागत): धर्मपुर हरदी खांड, कोइरीगांवा, आदि पर
मुख्य सड़कें:
- भोरे–मीरगंज पथ (29.14 किमी) का चौड़ीकरण – ₹113 करोड़
- मीरगंज बाईपास – ₹130 करोड़
- कटेया- बैरिया बाईपास (5.70 किमी) और गोपालगंज बाईपास (12.65 किमी) का निर्माण
प्रखंडवार सड़क निर्माण:
- भोरे: 276.21 किमी
- विजयीपुर: 190.29 किमी
- कटेया: 139.32 किमी
सामाजिक कार्य और पंचायत भवन:
- 18 से अधिक पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूर्ण।
- 67 मृतकों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान।
- कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलिंडर, नोज़ल इत्यादि की उपलब्धता.
विशेष योजनाएं:
- मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना: दिव्यांगों व वृद्धों की पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रतिमाह.
- विजयीपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय (720 बच्चों के लिए) का निर्माण शीघ्र शुरू.
मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि “हमारे विकास की राजनीति केवल घोषणा नहीं, धरातल पर दिखने वाला कार्य है. हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कृषि क्षेत्र में आम लोगों को राहत देने वाले कार्य किए हैं.”