भोरे/गोपालगंज: ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज भोरे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरदिया पंचायत स्थित हरदी खाढ़ पर पुल निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। इस पुल की अनुमानित लागत ₹586.14 लाख है।
इस अवसर पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधिवत शिलान्यास किया और इसे ग्रामीणों के लिए एक “वरदान” बताया। उन्होंने कहा, “यह पुल स्थानीय लोगों को विशेषकर वर्षा ऋतु में बड़ी राहत देगा, जब खाढ़ क्षेत्र से होकर गुजरना अत्यंत कठिन हो जाता है। मंत्री ने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी एक अस्थायी पुल पंडित ज्योतिष मिश्रा द्वारा समाज कल्याण के उद्देश्य से बनाया गया था, जो भारी बारिश में ध्वस्त हो गया था। स्थानीय लोगों की वर्षों से चली आ रही मांग को देखते हुए सरकार ने इस स्थायी पुल के निर्माण को स्वीकृति दी है।
इस पुल से हरदिया पंचायत ही नहीं, बल्कि आस-पास के कई गांवों को भी सीधा सड़क संपर्क मिलेगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और बाजार तक पहुँच आसान होगी, जो ग्रामीण जीवन और अर्थव्यवस्था में सुधार लाने में सहायक सिद्ध होगा।
मंत्री सुनील कुमार ने कहा, “हमारी सरकार गांव-गांव तक सड़क और पुल की सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पुल ग्रामीण जीवन में नई ऊर्जा और गतिशीलता लाएगा वही मौके पे उपस्थित रहे जदयू शिक्षा विभाग के प्रदेश सचिव रवि मिश्रा,भाजपा नेता अमरेंद्र तिवारी डब्लू, सत्यम मिश्रा ,भाजपा नेता राजीव रंजन तिवारी ,दीपू मिश्रा, बिंदा सिंह ,माँकेश्वर् दत्त राय, राजू सिंह,सचिन मिश्रा सहित सैकड़ो लोग मौके पर उपस्थित रहे। और स्थानीय लोगों में इस परियोजना को लेकर खास उत्साह है। ग्रामीणों ने सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया और उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा होगा।