भोरे: जगतौली ओपी के पास स्कूटी सवार शराब तस्कर गिरफ्तार, 45 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद

Bhore: Scooty riding liquor smuggler arrested near Jagatouli OP, 45 tetra packs of country liquor recovered

भोरे/गोपालगंज: गोरखपुर के भोरे थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतौली ओपी के पास पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर की स्कूटी से बंटी-बबली लाइम ब्रांड की 45 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई है।

जगतौली ओपी प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब की तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान भवानीछापर की ओर से आ रहा एक स्कूटी सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और स्कूटी मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेरा डालकर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। जब उसकी स्कूटी की तलाशी ली गई, तो सीट के नीचे छुपाकर रखी गई 45 टेट्रा पैक देशी शराब मिली।

पुलिस ने शराब व स्कूटी को जब्त कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए युवक की पहचान हुस्सेपुर निवासी राकेश पासी, पिता सुभाष पासी के रूप में हुई है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि वह शराब कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment