अपराध पर लगाम लगाने के लिए नवादा में बड़ा एक्शन, 78 पुलिस अधिकारियों का तबादला

Big action in Nawada to curb crime, 78 police officers transferred

नवादा जिले में बढ़ते अपराध पर काबू पाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के एसपी अभिनव धीमान ने एकसाथ 78 एसआई और एएसआई स्तर के पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस अचानक लिए गए फैसले से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से जिले में लगातार आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही थी, जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा था। पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे थे। इसी के मद्देनज़र एसपी ने यह सख्त कदम उठाया है।

एसपी कार्यालय से जारी आदेश में साफ कहा गया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, वे तुरंत अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बदलाव से जिले में अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलेगी और पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार होगा।

यह तबादला अपराध पर नकेल कसने और पुलिस की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Big action in Nawada to curb crime, 78 police officers transferred

Big action in Nawada to curb crime, 78 police officers transferred

Big action in Nawada to curb crime, 78 police officers transferred

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment