पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का बड़ा कबूलनामा: आतंकवाद और कट्टरता के समर्थन का रहा है देश का इतिहास

Big confession by former Pakistan Foreign Minister Bilawal Bhutto Zardari: The country has a history of supporting terrorism and extremism

इस्लामाबाद: इस्लामाबाद से एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है, जहां पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) के नेता और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने यह स्वीकार किया है कि पाकिस्तान का इतिहास आतंकवाद और कट्टरता के समर्थन से जुड़ा रहा है।

बिलावल ने यह बयान स्काई न्यूज़ की पत्रकार यालदा हाकिम के साथ बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के पहले दिए गए बयान की पुष्टि करते हुए कहा, “यह कोई रहस्य नहीं है कि पाकिस्तान का एक इतिहास रहा है, जिसकी हमें बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। कट्टरता की लहर हमारे समाज में फैली और हमें खुद इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़े।”

उन्होंने आगे कहा कि अब पाकिस्तान ने इससे सबक लिया है और आतंरिक स्तर पर कई सुधार किए गए हैं। बिलावल ने इसे पाकिस्तान का “दुखद अतीत” बताया और दावा किया कि वर्तमान नीतियां अब उस इतिहास से प्रभावित नहीं हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी स्वीकार किया था कि पाकिस्तान ने तीन दशकों तक आतंकवादियों को पनाह दी, ट्रेनिंग दी और उनका उपयोग पश्चिमी देशों, विशेष रूप से अमेरिका और ब्रिटेन के लिए किया।

बिलावल भुट्टो का यह कबूलनामा ऐसे समय पर आया है जब पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद को लेकर लगातार दबाव में है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बिलावल सिंधु जल समझौते को लेकर भारत को परोक्ष धमकी भी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि “अगर पानी नहीं बहेगा तो खून बहेगा”, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तीखी आलोचना हुई थी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment