गया से बड़ी खबर : जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी पर चुनाव प्रचार के दौरान हमला, पत्थर लगने से घायल

Big news from Gaya: Jitan Ram Manjhi's sister-in-law Jyoti Manjhi was attacked during election campaigning, injured by stone pelting.

गया (बिहार) : बिहार के गया जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। ज्योति मांझी बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए की उम्मीदवार हैं, जहां दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है।

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब ज्योति मांझी अपने समर्थकों के साथ खुली जीप में चुनाव प्रचार कर रही थीं। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया, जिसमें एक पत्थर सीधे उन्हें लग गया। उन्हें सिर और कंधे में चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

इस हमले की भाजपा और एनडीए नेताओं ने कड़ी निंदा की है और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, हम पार्टी के समर्थकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि एनडीए ने सीट बंटवारे में जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ को 6 सीटें दी थीं। इनमें से तीन सीटों पर मांझी ने अपने परिवार के सदस्यों को टिकट दिया था —

  • समधन ज्योति मांझी को बाराचट्टी से,
  • बहू दीपा मांझी को इमामगंज से,
  • और दामाद प्रफुल्ल कुमार मांझी को सिकंदरा (जमुई) से उम्मीदवार बनाया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है, जबकि इलाके में चुनावी तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment