बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण के प्रचार का आखिरी दिन, रघुनाथपुर में बोले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा – “शहाबुद्दीन फैमिली ने मर्डर में बनाया रिकॉर्ड”

Bihar Assembly Elections: On the last day of campaigning for the first phase, Assam CM Himanta Biswa Sarma said in Raghunathpur – “Shahabuddin family has set a record in murders.”

पटना/सिवान: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवम्बर को होना है। आज पहले चरण के प्रचार का आखिरी दिन है, जिसके चलते सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रमुख पार्टियों के नेता, केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री बिहार पहुंचकर अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांग रहे हैं।

इसी क्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को सिवान जिले के रघुनाथपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने आरजेडी और शहाबुद्दीन परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “रघुनाथपुर में शहाबुद्दीन और उनके परिवार ने मर्डर में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस कलंक को मिटाना होगा, और यह तभी संभव है जब रघुनाथपुर की जनता आरजेडी और शहाबुद्दीन फैमिली को पराजित करेगी।”

सरमा ने मतदाताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि बिहार से सभी ‘ओसामा’ जैसे लोगों को खत्म किया जाए। यह देश भगवान राम, कृष्ण, माता सीता और लक्ष्मण का है, ओसामा बिन लादेन का नहीं।”

राम मंदिर आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “एक समय ऐसा लगता था कि लालू और मुलायम के रहते राम मंदिर नहीं बन पाएगा, लेकिन देश ने दिखा दिया कि अगर लालू और मुलायम हैं, तो इसी देश में नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी हैं।”

सभा में उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्हें बताया गया कि रघुनाथपुर जाना है, तो उन्होंने सोचा कि वहां राम, सीता और लक्ष्मण के दर्शन होंगे, लेकिन बताया गया कि वहां ‘ओसामा’ भी है। सरमा ने कहा, “अब हमारा लक्ष्य है कि देश में जितने भी ओसामा बिन लादेन हैं, उन्हें एक-एक करके खत्म करना है।”

बता दें कि रघुनाथपुर विधानसभा सीट से पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब पहली बार आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment