बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण की वोटिंग शुरू, पीएम मोदी और जेपी नड्डा ने की अधिक मतदान की अपील

Bihar Assembly Elections: Voting for the first phase begins, PM Modi and JP Nadda appeal for higher voter turnout

नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। मतदान के इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य की जनता से लोकतंत्र के इस “महापर्व” में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें।” उन्होंने पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं को विशेष बधाई देते हुए लिखा, “पहले मतदान, फिर जलपान!”

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बिहार की जनता से लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने लिखा, “ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की पावन भूमि बिहार में आज विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं और युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”

नड्डा ने आगे कहा, “यह चुनाव बिहार में स्थिरता और तीव्र विकास की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा। विकास की तेज़ रफ्तार को बनाए रखना हर प्रदेशवासी की अहम जिम्मेदारी है।” उन्होंने अपने संदेश के अंत में लोगों से “मतदान अवश्य करें” की अपील की।

पहले चरण के मतदान को लेकर राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी 18 जिलों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष गश्ती दल भी सक्रिय हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी, जबकि सभी सीटों के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment