बिहार चुनाव 2025: एग्जिट पोल में एनडीए की बंपर वापसी, महागठबंधन को झटका

Bihar Elections 2025: Exit polls predict a strong comeback for the NDA, a setback for the Grand Alliance

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान मंगलवार को संपन्न हो गया। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब नतीजे सामने आएंगे और यह तय होगा कि बिहार की सत्ता पर कौन काबिज होगा। इस बीच, आईएएनएस-मैटराइज और अन्य एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं, जिनमें एनडीए की एक बार फिर सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं।

आईएएनएस-मैटराइज एग्जिट पोल के अनुसार, 243 सीटों में से एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन (इंडी गठबंधन) को 70 से 90 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

🔹 अन्य एग्जिट पोल्स में भी एनडीए आगे

  • चाणक्य स्ट्रैटेजीज पोल: एनडीए को 130-138, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीटें।
  • पोल्स ऑफ पोल्स (तीन एग्जिट पोल्स का औसत): एनडीए को 138-155, महागठबंधन को 82-98, जनसुराज को 0-2 और अन्य को 3-7 सीटें।
  • पीपल्स इंसाइट पोल: एनडीए को 133-148, महागठबंधन को 87-102, जनसुराज को 0-2 और अन्य को 3-6 सीटें।
  • जेवीसी एग्जिट पोल: एनडीए को 135-150, महागठबंधन को 88-103 और अन्य को 3-6 सीटें।

🔹 दलवार अनुमान

आईएएनएस-मैटराइज के अनुसार:

  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) – 65-73 सीटें
  • जेडीयू – 67-75 सीटें
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) – 4-5 सीटें
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – 7-9 सीटें
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) – 1-2 सीटें

इंडी गठबंधन में:

  • राजद – 53-58 सीटें
  • कांग्रेस – 10-12 सीटें
  • सीपीएम (एमएल) – 5-8 सीटें
  • सीपीआई – 2-3 सीटें
  • सीपीएम (मार्क्सवादी) – 2-3 सीटें
  • विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) – 1-4 सीटें

अन्य में एआईएमआईएम को 2-3, जनसुराज को 0-2 और अन्य दलों को 0-5 सीटें मिलने का अनुमान है।

🔹 वोट शेयर का अनुमान

  • एनडीए – 48%
  • इंडी गठबंधन – 37%
  • एनडीए में भाजपा – 19%, जेडीयू – 20%, हम – 2%, लोजपा (रामविलास) – 5%, आरएलएम – 2%।
  • राजद – 21%, कांग्रेस – 7%, सीपीएम (एमएल) – 6%, जनसुराज – 5%, अन्य – 9%।

🔹 सर्वे की प्रक्रिया

यह एग्जिट पोल 6 नवंबर से 11 नवंबर के बीच आयोजित किया गया, जिसमें 66,087 मतदाताओं से बातचीत की गई। इसमें 31,722 पुरुष, 19,165 महिलाएं और 15,200 युवा शामिल थे। सर्वे एजेंसी के अनुसार, मार्जिन ऑफ एरर ±3% हो सकता है।

बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ — पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर, जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोट डाले गए। अंतिम नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment