- संघ के वरिष्ठ नेता सत्य प्रकाश ने,नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग को लेकर किया आह्वान
- रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम
लखीसराय: बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ लखीसराय के जिला अध्यक्ष जय कुमार निराला,महासचिव सत्य प्रकाश ने जिले के सभी शिक्षक ,कर्मचारी साथियों,से अपील किया है कि 14 सितंबर 2025 को महाआंदोलन में अवश्य भाग लें।
OPS हमारी जीवन संबंधित मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति का आधार है। यह बुढ़ापे का सहारा है। जब एक दिन भी सेवा देने वाले राजनेता इसके हकदार हैं तो अपनी जवानी से बुढ़ापा के पड़ाव तक विभिन्न विभागों में योगदान कर जनमानस की सेवा करने वाले शिक्षक – कर्मचारी व अन्य सभी हकधारक को इससे वंचित रखना सरकार की बेईमानी का साक्षात् उदाहरण है। हम सभी कर्मी इस कलंक को 01 सितंबर 2005 से सह रहे हैं। गुनाह करना और गुनाह सहना दोनों अनुचित है। सरकार गुनाह कर रही है और हम गुनाह सह रहे हैं।
देश में पूर्ण रूपेण सभी के लिए एक समान पेंशन लागू हो, या तो नेता , या तो मंत्री या कोई भी (सभी) विभाग के कर्मी रूपी सेवक हो।
सरकार से पुरानी पेंशन की पुनर्बहाली के लिए आंदोलन चरम पर है ऐसी स्थिति में हम सब का कर्तव्य है कि तन – मन व धन से इस महती आंदोलन का हिस्सेदार जरूर बनें।
इस बाबत 14 सितंबर 2025 को नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम ( NMOPS) बिहार द्वारा पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान (वीरचंद पटेल पथ, पटना -1) के प्रांगण में आहूत हैं।पेंशन संघर्ष महारैली में 10 बजे पूर्वाह्न में अपना उपस्थित अवश्य दर्ज करें।
नोट -हिमगीरी एक्सप्रेस 7बजे सुबह किऊल से जाना है। धन्यवाद।
पुरानी पेंशन है हक हमारा,
ले के रहेंगे बुढ़ापे का सहारा।