लखीसराय में मतदाता जागरूकता के लिए पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Poster-painting competition organized for voter awareness in Lakhisarai
  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम

लखीसराय: 168 लखीसराय विधान सभा क्षेत्र के हलसी प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय कैन्दी सिंहपुर, विद्यालय परिसर नंदलाल बोस कला दीर्घा मे पेंटिंग/पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया!

SVEEP मतदाता शिक्षा जागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य मतदाता के बीच जागरूकता फैलाना,और भारत मे मतदान साक्षरता को बढ़ाबा देना , भारत सरकार निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित कार्यक्रम है!

यह एक बृहद कार्यक्रम है,जो विभिन्न प्रकार के गतिबिधि नुक्कड़ नाटक ,पेंटिंग, प्रतिक चिन्ह, स्लोगन, गीत- संगीत फिल्म इत्यादि के माध्यम से नागरिक मतदाता को चुनावी प्रक्रिया के बारे में शिक्षित करता है, ताकि मतदान के प्रति उनकी जागरूकता बढ़े..

Poster-painting competition organized for voter awareness in Lakhisarai

इस कार्यक्रम मे विद्यालय के 30 बच्चो ने अपनी सुंदर चित्र रचना के माध्यम से मतदाता जागरूकता फैलाने का कार्य किया..

यह कार्यक्रम जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी, सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई.सी.डी.एस वंदना पांडेय के दिशा-निर्देश पर जिले के सभी विद्यालय महाविधालय,मे चल रही है!

Poster-painting competition organized for voter awareness in Lakhisarai

विद्यालय स्तर पर यह कार्यक्रम विद्यालय के कला शिक्षक एवं स्वीप समन्वयक रणवीर कुमार के मार्गदर्शन मे आयोजित की गयी. जिसमे विद्यालय के सभी शिक्षकों का सहयोग रहा!

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment