औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 20 वर्षीय गुंजा देवी ने 55 साल के अपने चाचा जीवन से शादी करने के इरादे से अपने 25 वर्षीय पति प्रियांशु की बेरहमी से हत्या करवा दी।
बताया जा रहा है कि गुंजा और जीवन के बीच पिछले कुछ समय से अवैध संबंध थे। इन संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए गुंजा ने खौफनाक साजिश रची और उसकी जान ले ली।
इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग हैरान हैं कि कैसे एक महिला ने मोहब्बत के नशे में इंसानियत को पीछे छोड़ इतना बड़ा कदम उठा लिया।
वाकई, समाज में तेजी से फैलती यह मानसिकता माहौल को बेहद खतरनाक बना रही है।