लंदन में बिहार के लाल ने परचम लहराया; होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. पदम भानु सिंह को हाउस ऑफ पार्लियामेंट में किया गया सम्मानित

Bihar's Son Hoists the Flag of Success in London; Homeopathic Physician Dr. Padam Bhanu Singh Honored at the Houses of Parliament
  • रिपोर्ट : अनिल राज

बिहार / बगहा: देश के लिए गर्व का क्षण उस समय आया। जब पश्चिमी चंपारण जिले अंतर्गत बगहा के होनहार कैंसर चिकित्सक डॉ. पदम भानु सिंह को हाउस ऑफ पार्लियामेंट, लंदन में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे बगहा पश्चिमी चंपारण वासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।लोगों ने दूरभाष नंबर और सोशल मीडिया पर बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश दिया।

जानकारी के अनुसार बीते 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित इंटरनेशनल होलिस्टिक कॉन्फ्रेंस में दुनिया भर से आए चुनिंदा 150 विशेषज्ञों के बीच डॉ.पदम भानु सिंह ने अपने शोध और अनुभवों को साझा किया। इस प्रतिष्ठित मंच पर उन्होंने कैंसर डिजीज पर आधारित अपना रिसर्च केस प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया, जिसे काफी सराहना मिली।

Bihar's Son Hoists the Flag of Success in London; Homeopathic Physician Dr. Padam Bhanu Singh Honored at the Houses of Parliament

इस अवसर पर ब्रिटिश सांसद लार्ड कृष्ण रावल और शिवानी राजा द्वारा उन्हें उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए सम्मानित किया गया। डॉ.पदम भानु सिंह की इस उपलब्धि से न केवल बिहार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। यह सम्मान उनके वर्षों के शोध, समर्पण और होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में योगदान का परिणाम है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment