दरवाजे से चोरी हुई बाइक, पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट

Bike stolen from the door, report filed with police

भोरे/गोपालगंज: भोरे थाना क्षेत्र के चकरवां खास विशुनी टोला गांव में 23 अप्रैल की रात एक युवक की बाइक चोरी हो गई. घटना को लेकर पीड़ित द्वारा भोरे थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह ने 23 अप्रैल की रात अपनी बाइक घर के दरवाजे पर खड़ी की थी. अगले दिन सुबह जब वे उठे, तो बाइक मौके से गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका.

बाइक चोरी की सूचना उन्होंने तुरंत थाना को दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है.

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment