बंगाल में सरकार गठन की हलचल तेज, 9 मई को शपथ ग्रहण की तैयारी

Buzz over government formation intensifies in Bengal; preparations underway for May 9th swearing-in ceremony.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पूर्वी भारत में विपक्ष का मजबूत गढ़ माने जाने वाले बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रचंड जीत के बाद ऐलान किया है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अब तक पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगाई है।

9 मई को शपथ ग्रहण का खास कारण
बंगाल की राजनीति और संस्कृति में 9 मई का दिन विशेष महत्व रखता है। इसी दिन विश्वविख्यात कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई जाती है। BJP ने इस सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इसी दिन शपथ ग्रहण कराने का फैसला किया है। समिक भट्टाचार्य के मुताबिक, गुरुदेव की जयंती के अवसर पर ही नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे और राज्य में नए राजनीतिक दौर की शुरुआत होगी।

सीएम पद की रेस में आगे सुवेंदु अधिकारी
प्रचंड बहुमत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर है। फिलहाल इस दौड़ में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। सुवेंदु अधिकारी ने चुनावी मैदान में ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर देकर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ साबित की है।
नई सरकार के गठन की रणनीति तय करने के लिए सुवेंदु अधिकारी समेत राज्य BJP के कई वरिष्ठ नेता मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे हैं, जहां वे पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ अहम बैठक करेंगे। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है, ऐसे में तय समयसीमा के भीतर नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment