वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का गया दौरा, महाबोधि मंदिर में की पूजा और ध्यान

Vietnamese President To Lam Visits Gaya; Offers Prayers and Meditates at Mahabodhi Temple

गया: वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम अपने भारत दौरे के दौरान गया पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी ने उन्हें पवित्र खादा पहनाकर सम्मानित किया।

मंदिर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति तो लाम गर्भगृह में गए, जहां मुख्य पुजारी भिक्षु चलिंदा ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। पूजा के बाद उन्होंने पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे कुछ समय ध्यान लगाया और विश्व शांति व सद्भाव का संदेश दिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक माहौल में डूबा नजर आया।

राष्ट्रपति तो लाम 80 सदस्यीय उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ महाबोधि मंदिर पहुंचे थे। उनके आगमन को लेकर गया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, वहीं वियतनामी पर्यटकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरे को भारत और वियतनाम के बीच रिश्तों को मजबूत करने और बौद्ध सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत 6 मई को सुबह 9 बजे राष्ट्रपति तो लाम का औपचारिक स्वागत राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा। इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। दिन में 11:30 बजे हैदराबाद हाउस में उनकी नरेंद्र मोदी के साथ बैठक होगी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच कई समझौतों (MOU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली में उनके कई अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment