महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल में अपना डेब्यू कर लिया है. बीते रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्सके खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले अर्जुन ने अपने दूसरे मैच में इस लीग का पहला विकेट भी अपने नाम किया. अब अर्जुन को अपनी बॉलिंग में क्या-क्या सुधार करना है, इसके टिप्स मिलना शुरू हो गए हैं. इस कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ (Rashid Latif) भी शामिल हो गए हैं. लतीफ ने कहा कि जूनियर तेंदुलकर को अपने…
Read MoreCategory: स्पोर्ट्स
आईपीएल के 1000वें मैच के मौके पर ग्रैंड BCCI करेगी सेलिब्रेशन का इंतजाम मुंबई-राजस्थान के बीच वानखेड़े में होगा ये खास मुकाबला
मुंबई;इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का 16वां सीजन टूर्नामेंट के इतिहास के एक हजारवें मैच का गवाह बनने जा रहा है. रविवार, 30 अप्रैल को, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स टूर्नामेंट के 1000वें मैच में भिड़ेंगे. इस ऐतिहासिक ऐतिहासिक मैच का जश्न मनाने के लिए, बीसीसीआई ने एक बड़ा कार्यक्रम करने की योजना बनाई है. 1000वां आईपीएल खेल मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, और भारतीय बोर्ड की योजना इस स्पेशल मैच का जश्न मनाने के लिए एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी से करार किया…
Read Moreआईपीएल क्रिकेट में कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है
नई दिल्ली। आईपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 14 ओवर में 3 विकेट पर 134 रन बना लिये हैं। कोलकाता ने तीन में से दो मैच जीते हैं और चार अंक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर है। हैदराबाद के तीन मैच में एक जीत के साथ दो अंक हैं और वह नौवे स्थान पर है।
Read Moreअमन सहरावत ने अस्ताना में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया
कजाकिस्तान। कुश्ती में, फ्रीस्टाइल पहलवान अमन सहरावत ने कजाकिस्तान के अस्ताना में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। पिछले साल स्पेन में अंडर -23 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बने अमन सहरावत ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में ये स्वर्ण पदक जीता। अमन सहरावत ने क्वार्टर फाइनल में जापान के रिकुटो अराई को 7-1 से हराया था। सेमी फाइनल बाउट में, अमन सहरावत ने चीन के जोउ वानहाओ को 7-4 के स्कोर से हराया था। फाइनल…
Read Moreआईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से
आई पी एल क्रिकेट में आज शाम साढे सात बजे चेन्नई के एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा।कल रात दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में एक रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस ने डेल्ही कैपिटल्स को छह विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। और दिल्ली कैपिटल्स को 19 ओवर दो गेंदों में 173 रन पर समेट दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान डेविड वॉर्न ने 47 गेंदों में 51 रन बनाए जबकि अक्षर…
Read Moreआईपीएल क्रिकेट, लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक विकेट से हराया
नईदिल्ली,आईपीएल क्रिकेट में बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को एक विकेट से हरा दिया। लखनऊ ने 213 रन के लक्ष्य को 20 ओवर में 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने 30 गेंदों पर 65 रन बनाए जबकि निकोलस पूरन ने 19 गेंदों पर 62 रन बनाए। प्रतियोगिता में आज दिल्ली में डेल्ही कैपिटल का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा, यह मैच शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा।
Read Moreएटीपी रैंकिंग में सर्बिया के नोवाक जोकोविच शीर्ष पर
सोमवार को जारी हुई ए टी पी रैंकिंग में सर्बिया के नोवाक जोकोविच शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें मियामी ओपन में कार्लोस अल्कराज की हार का फायदा मिला है। 2022 यूएस ओपन जीतने वाले 19 वर्षीय अल्कराज एटीपी इतिहास में सबसे युवा विश्व नंबर एक खिलाड़ी बने थे। नोवाक जोकोविच को कोविड- वैक्सीनेशन नहीं लगवाने के कारण अमेरिका में एंट्री नहीं मिली जिस कारण वह पिछले साल की तरह ही इस बार भी मियामी ओपन में भाग नहीं ले पाए।
Read Moreलखन लाल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ,पहले मुकाबले में मालदा ने पूर्णिया को हराया
मनीष कुमार कटिहार।रविवार को कटिहार में लखन लाल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। रविवार को पहले दिन कोशी रेलवे फुटबॉल मैदान में आयोजित टूर्नामेंट में पहला मैच मालदा और पूर्णिया के बीच खेला गया, टूर्नामेंट का उद्घाटन शहर के प्रसिद्ध व्यवसाई गोपाल सोनी, मनिहारी के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव,जदयू के प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गरोदिया,जयमाला शिक्षा निकेतन के निर्देशक सुशील कुमार सुमन तथा फुटबॉल समिति के संयोजक हीरालाल के द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया। सर्वप्रथम आए अतिथियों ने दोनों टीमों से मिलकर उन्हें…
Read Moreमहिला मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर निकहत-लवलीना को बधाई दी-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में महिला मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर मुक्केबाज निकहत ज़रीन और लवलीना बोरगोहेन को बधाई दी है।निकहत को उनकी शानदार जीत पर बधाई देते हुए, मोदी ने एक ट्वीट में कहा, वह एक श्रेष्ठ चैंपियन हैं, जिनकी सफलता ने कई मौकों पर भारत को गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री ने लवलीना को उनके शानदार प्रदर्शन और खेल कौशल दिखाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, भारत उनके स्वर्ण पदक जीतने से खुश है।इससे पहले, प्रधानमंत्री ने इस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने…
Read Moreक्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर दुख जताया केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर
युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने क्रिकेट खिलाडी सलीम दुरानी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में श्री ठाकुर ने उन्हें भारत की कई क्रिकेट पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया और कहा कि उनकी प्रतिभा और मैदान पर कौशल सभी को प्रेरित करते रहेंगे।
Read More